दीपोत्सव - by Ashish Tiwari  - CollectLo

दीपोत्सव

Ashish Tiwari  - CollectLo

Ashish Tiwari

Content Writer

1 min read . Oct 30 2024

Clap
Save

(दीपोत्सव ,दिवाली,  भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, अन्धकार ,लक्ष्मी माता , गणेश, अयोध्या,पुष्पक विमान)

रावण को है मार गिराया लंका के संग्राम में ,राम, लखन और सीता आ रहे हैं पुष्पक विमान में |

समाचार यह सुनकर भैय्या भरत बहुत हर्षाए ,पुलकित हो रहा रोम-रोम  वो फूले नहीं समाए |

जिनके ऊपर प्रभु की ऐसी कृपादृष्टि हो जाए, मानो जैसे सुधावृष्टि उनके ऊपर हो जाए |
नट-नारी और बाल-वृद्ध सब राज्यतिलक तैयारी में ,और अयोध्या सज रही है, प्रभु के आने के आश में |
कहने को यह काल रात्रि है कार्तिक मास अमावस की, लेकिन दियों के जगमग से है, प्रभा विखेरती ये धरती |
सरस्वती की पूजा करके बच्चे ज्ञान बढ़ाएँ, लक्ष्मीजी की पूजा करके हम धनवान हो जाएँ |
सब व्यापारी पूजा करके अपना बान बढ़ाएँ ,बीच फसल के रखकर दिए वृद्धि उसमें पाएँ |
नहीं जलेंगे बम और पटाके दृढ़ संकल्प हमारा है ,माँ धरती की रक्षा करना यह कर्तव्य हमारा है |

इस बार दिवाली में हम सब मिट्टी का दिया जलाएँगे ,प्यारी धरती माता को प्रदूषण रहित कराएँगे |
तन को मल-मल साफ किया है मन का मैल छुटाएँगे, नश्वर तन के मन-मन्दिर में प्रेम की ज्योति जलाएंगे |
इस दिवाली आयओ मिलकर हम भी दिए जलाएं, मन में फैले अंधकार को कोसों दूर भगाएँ |

||आओ दिएँ जलाएँ आओ दिए जलाएँ||